BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई में आज रेड अलर्ट, मुंबई का बारिश से मुकाबला

by bnnbharat.com
July 9, 2019
in समाचार
मुंबई में आज रेड अलर्ट, मुंबई का बारिश से मुकाबला
Share on FacebookShare on Twitter

 मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के बीच 3.5 से 4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसे देखते हुए मछुआराें समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बीएमसी ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। उधर, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात में सोमवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। यूपी, बिहार, गुजरात, कर्नाटक में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मानसून मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा पहुंच सकता है।

मुंबई में एक बार फिर सोमवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। हालात ये थे कि देखते-देखते सड़कों पर खड़ी कारों के अंदर पानी भर गया। भारी बारिश से रेल, बस अाैर हवाई सेवाएं फिर बाधित हुईं। बारिश के कारण सुबह 9:30 बजे से करीब आधे घंटे तक अंधेरा छाने से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद रहीं। इससे तीन विमानाें काे डाइवर्ट करना पड़ा। मुंबई में अब तक 1043 मिमी यानी कुल मानसून की 46% बारिश हो चुकी है। काेल्हापुर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र के खंडाला घाट में मुंबई-पुणे रेल लाइन पर कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ है। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में समुद्र में फंसे 6 मछुआराें काे बचा लिया गया, जबकि 25 लापता हैं।

मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक, शहर में जारी भारी बारिश के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सुबह 9 बजे परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया था। हालांकि विजिविल्टी सही होने के बाद अब फिर एक बार परिचालन शुरू हुआ है लेकिन विमान आधा घंटे की देरी से उड़ रही है। बारिश का असर मुंबई के ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। दक्षिण की ओर जाने वाले वेस्टर्न हाईवे पर कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है। वहीं अंधेरी, मलाड और विक्रोली में भी सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है।

शहर और इसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे स्थानीय निवासी बेहद खुश हैं और राम कुंड आकर तेज़ बहती नदी के नजारे का आनंद लेते हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण रामकुंड में कई मूर्तियां आंशिक रूप से डूब गई हैं।

बारिश के चलते रविवार रात मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में एक ग्राउंड प्लस वन घर गिर गया, जिससे करीब 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंधविश्वास की वजह से संजीव कुमार ने नहीं की शादी

Next Post

आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग को मिला शिक्षा के क्षेत्र में “नेशनल एजुकेशन अवॉर्ड 2019”

Next Post
आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग को मिला शिक्षा के क्षेत्र में “नेशनल एजुकेशन अवॉर्ड 2019”

आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग को मिला शिक्षा के क्षेत्र में "नेशनल एजुकेशन अवॉर्ड 2019"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d