BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 मई से महाराष्ट्र होगा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त: आदित्य ठाकरे

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
1 मई से महाराष्ट्र होगा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त: आदित्य ठाकरे

1 मई से महाराष्ट्र होगा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त: आदित्य ठाकरे

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने पूरे राज्य को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पहल की है. पर्यावरण मंत्रालय, महानगरपालिका आयुक्तों और कलेक्टरों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की. उन्होंने कहा, एक समय सीमा तय करना होगा कि कब तक इस पर पूरी तरह से बैन लगना चाहिए.

1 मई को महाराष्ट्र राज्य स्थापना को 60 साल पूरे हो रहे हैं. इसीलिए 1 मई तक पूरे राज्य को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का टारगेट रखा गया है.

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ठाकरे ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि सभी का इस तरफ ध्यान गया. सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन जल्द ही प्रभावी होगा. हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए यह कदम उठाना बहुत ही जरूरी था.

आदित्‍य ठाकरे ने कहा कि यह योजना सिर्फ शहरों के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी होगी. गांवों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना होगा. ग्रामीण विकास से ही देश का विकास होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि इस मामले में हर महानगरपालिका, नगरपालिका 20 फरवरी तक प्लान पेश करे.

ठाकरे ने कहा कि इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी का साथ होना जरूरी है. राज्य जनता को प्लास्टिक मुक्त होने के लिए अपना सहयोग देना होगा.इस काम में सभी संस्थाओं, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों, एनएसएस, स्काउट्स गाइडस, स्पोर्ट्स क्लब, हाउसिंग सोसायटियां, रोटरी क्लब सब को सहयोग महत्वपूर्ण है. इन सभी की मदद से एक जन आंदोलन की शुरुआत होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स में 197.84 अंक बढ़त, निफ्टी 12,000 पार

Next Post

शादी से लौट रही बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 5 घायल

Next Post
शादी से लौट रही बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 5 घायल

शादी से लौट रही बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 5 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d