BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र : गड्ढे में फिसलकर गिरी महिला, ट्रक ने रौंदा

by bnnbharat.com
October 10, 2019
in Uncategorized
महाराष्ट्र : गड्ढे में फिसलकर गिरी महिला, ट्रक ने रौंदा

Maharashtra: Woman slipping into pit, truck crushed

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक 21 वर्षीय डॉक्टर की एक वाहन से उस समय कट कर मौत हो गई जब गढ्ढे में फिसल कर अपने दो पहिया वाहन के साथ वह सड़क पर गिर पड़ी और एक ट्रक के नीचे आ गई. गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी.

सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े ने बताया कि बुधवार देर रात को कुडूस गांव की रहने वाली नेहा शेख भिवंडी शहर से अपने घर जा रही थी, तभी अचानक यह दुर्घटना हुई. बताया गया है कि मृतक महिला की अगले महीने शादी होने वाली थी.

सागड़े ने बताया कि महिला अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही थी तभी दुगढ़ दोराहे के पास उसका वाहन गढ्ढे में फिसलने से वह अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई. उन्होंने बताया कि तभी पास से गुजर रहा ट्रक महिला को रौंदते हुए निकल गया. इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने बताया है कि अज्ञात ट्रक चालक पर आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस घटना के बाद आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ‘श्रमजीवी संघटना’ के कई सदस्य दुर्घटनास्थल अनगांव टोल बूथ पहुंचे और आधी रात को ही बूथ बंद करवा दिया.

संगठन के युवा वर्ग के अध्यक्ष प्रमोद पवार ने दावा किया कि इस साल गड़ढों से भरी सड़क के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सड़क निर्माण और रख-रखाव के लिए जिम्मेदार संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि वे टोल बूथ को काम नहीं करने देंगे और अपनी मांग पूरी होने तक शांतिपूर्ण आंदोलन पर बैठे रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवा तेजी से हो रहे नोमोफोबिया के शिकार

Next Post

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भारत को मिल गई दो देशों से मुक्ति

Next Post
अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भारत को मिल गई दो देशों से मुक्ति

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भारत को मिल गई दो देशों से मुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d