BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सपा सांसद आजम खान बोले मुस्लिम समुदाय को बापू ने रोका

by bnnbharat.com
July 23, 2019
in समाचार
सपा सांसद आजम खान बोले मुस्लिम समुदाय को बापू ने रोका
Share on FacebookShare on Twitter
सपा सांसद आजम खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को बापू जैसे लोगों ने रोका था. हमसे कहा गया था कि ये देश तुम्हारा भी उतना ही है, जितना दूसरों का और आज हमसे कहा जा रहा है कि हमारा स्थान या तो कब्रिस्तान है, या पाकिस्तान है.कैराना विधायक नाहिद हसन के विवादित बयान के बाद अब समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान उनके बचाव में उतर आए हैं. आजम ने कहा कि बापू महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, सरदार पटेल और नेहरू जी जैसे लोगों ने हमें रोक लिया. बापू ने कहा था कि रुक जाओ यह देश तुम्हारा भी उतना ही है, जितना औरों का. इसके बाद भागता हुआ मुसलमान भी रुक गया. लेकिन आज क्या हालात हो गए हैं, आज हमसे कहा जा रहा है कि, हमारा स्थान या तो कब्रिस्तान है या पाकिस्तान है.

नाहिद हसन के विवादित बयान पर आजम ने कहा, ‘दुखद है कि ऐसी स्थिति पैदा हुई लेकिन इसका जिम्मेदार कौन है? इसे किसने शुरू किया?’ यूपी में कैराना से एसपी विधायक नाहिद हसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लोगों से बीजेपी को समर्थन देने वाले दुकानदारों का बहिष्कार करने और उनसे सामान न खरीदने की अपील कर रहे हैं. नाहिद हसन वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि बाजार में बीजेपी के जो भी लोग हैं उनसे सामान न खरीदें और अगर आप सामान नहीं खरीदोगे तो 15 दिन में उनको पता चल जाएगा.

वीडियो में नाहिद हसन कह रहे हैं कि कुछ बीजेपी के लोगों ने और बीजेपी दिमाग वाले अधिकारियों ने सराय की भूमि पर मौजूद लोगों को यहां से उजाड़ दिया है. उन उजड़े हुए लोगों के लिए मेरी आप सभी से अपील है कि बीजेपी के लोगों से सामान लेना बंद कर दो इनकी तबियत में सुधार आ जायेगा.

आजम खान ने मॉब लिंचिंग की आलोचना करते हुए इसे देश बंटवारे के वक्त मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने से जोड़ा है. आजम खान ने कहा, ”मॉब लिंचिंग की सजा मुसलमान वर्ष 1947 के बाद से ही पा रहे हैं. चाहे कुछ भी हो जाए, मुसलमान इसका सामना करेंगे. अब सजा तो भुगतेंगे. हमारे पूर्वज पाकिस्‍तान क्‍यों नहीं गए? यह मौलाना आजाद, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछिए. उन्‍होंने मुसलमानों से वादे किए थे. हम बंटवारे के हिस्‍सेदार नहीं थे, लेकिन हमें बंटवारे की सजा मिल रही है.”

आजम खान इन दिनों खुद मुसिबत में हैं. वह भूमि विवाद को लेकर घिरे हुए हैं. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने दो दर्जन से भी अधिक मामलों में फंसे आजम खान को ‘भू-माफिया’ की लिस्ट में शामिल किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर पर मध्यस्थता का ट्रंप का प्रस्ताव बचकाना और शर्मनाक : ब्रैड शरमन

Next Post

सुखाड़ पर पूरा विपक्ष एक,विधानसभा के बाहर प्रदर्शन और नारेबाज़ी

Next Post
सुखाड़ पर पूरा विपक्ष एक,विधानसभा के बाहर प्रदर्शन और नारेबाज़ी

सुखाड़ पर पूरा विपक्ष एक,विधानसभा के बाहर प्रदर्शन और नारेबाज़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d