नई दिल्ली:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई एक छोटी कटोरी, लकड़ी के दो चम्मच और लकड़ी के एक कांटे (फोर्क) की ब्रिटेन के ब्रिस्टल में 10 जनवरी को नीलामी होने जा रही है. शुरुआती कीमत 55 हजार ब्रिटिश पाउंड रखी गई है. नीलामी कमीशन, जीएसटी, इंश्योरेंस, किराया और भारतीय कस्टम ड्यूटी सहित भारत में इनकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए हो सकती है.

