BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई थी ड्रामा: हेगड़े

by bnnbharat.com
February 3, 2020
in समाचार
महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई थी ड्रामा: हेगड़े

महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई थी ड्रामा: हेगड़े

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते खबरों में हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हेगड़े ने देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी की लड़ाई को ‘ड्रामा’ बताया है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि ऐसे लोग महात्मा कैसे बन गए.

1 फरवरी को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान हेगड़े ने कहा कि पूरे स्वतंत्रता संग्राम को अंग्रजों की सहमति और मदद से अंजाम दिया गया था.

उन्होंने कहा किअनंत हेगड़े, बीजेपी सांसद ”ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए. आजादी की उनकी लड़ाई एक बड़ा ड्रामा था. यह असली लड़ाई नहीं थी.”

बीजेपी सांसद ने महात्मा गांधी की भूख हड़ताल को भी ड्रामा करार दिया. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोग कहते हैं कि भारत को आजादी भूख हड़ताल और सत्याग्रह की वजह से मिली. अंग्रेजों ने सत्याग्रह की वजह से भारत नहीं छोड़ा था.”

हेगड़े ने कहा, ”अंग्रेजों ने कुंठित होकर आजादी दी थी. मेरा खून खौल उठता है, जब मैं इतिहास पढ़ता हूं. ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा बन गए.”

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने इस मामले पर कहा है, ”महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे, अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और निर्वाचन आयोग को भेजा नोटिस

Next Post

EVM को लेकर चिंता में है जनता: हरीश रावत

Next Post
EVM को लेकर चिंता में है जनता: हरीश रावत

EVM को लेकर चिंता में है जनता: हरीश रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d