रांची: झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश उरांव की माता के देहांत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने ईश्वर से कामना किया है की श्रेष्ठ आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को सहनशक्ति दें.

