रांची: श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी बंशीचौक की बैठक शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बंशीचौक स्थित श्री हनुमान मंदिर की स्थिति पर विचार विमर्श हुआ. मंदिर की जर्जर अवस्था को देखते हुए यथाशीघ्र विकास एवं जीर्णोद्धार का निर्णय लिया.
शंकर प्रसाद ने कहा कि रांची के अधिकांश मंदिरों की स्थिति काफी चिंतनीय है. लोगों को इस पर गंभीरता पूर्वक अपने आसपास के मंदिरों के विकास पर ध्यान देना चाहिए. इस मंदिर के विकास हेतु कमेटी का गठन किया गया.
मुख्य संरक्षक शंकर प्रसाद, संरक्षक प्रमोद ठाकुर, आनंद पांडे, रंजीत वर्मा, धीरज वर्मा, गणेश ठाकुर, अध्यक्ष शुभम सोनी, मंत्री संदीप कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष करण वर्मा, उप कोषाध्यक्ष महावीर कुमार ठाकुर, प्रचार मंत्री अभिषेक कुमार ठाकुर, सह सचिव पवन कुमार रजक एवं दिनेश वर्मा बनाये गये.
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित ठाकुर, विपिन ठाकुर, अर्जुन वर्मा, पवन साहू, राहुल राय, रंजय वर्मा, रवि ठाकुर, विशाल वर्मा, विजय ठाकुर, अभिषेक कुमार, अनिकेत वर्मा, अजय सोनी को चुना गया. यथाशीघ्र मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन अभिषेक कुमार ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन संदीप कुमार ठाकुर ने किया.

