नई दिल्ली:- 22 दिसंबर को धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले युजवेंद्र चहल दुबई में हनीमून मना रहे हैं. हनीमून के दौरान युजवेंद्र चहल की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हुई है.बता दें युजवेंद्र चहल और धोनी की ये तस्वीर साक्षी रावत ने खींची है. धोनी आईपीएल के बाद से ही अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में हैं. दुबई में उनकी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा से मुलाकात हुई और फिर उन्होंने उनके साथ समय बिताया और डिनर किया.

