रांची : पूर्व भारतीय विकेटकीपर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन हैं. वे 39 साल के हो गये हैं. उनके जन्मदिन पर जेके हैप्पी फीट में केट काटकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी. इस मौके पर क्रिकेटर और जेके इंटरनेशनल स्कूल और जेके हैप्पी फीट के चेयरमैन जीतेन्द्र सिंह ने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी और सदा स्वस्थ रहने की कामना की. उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वह नाम है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई. भारतीय टीम को एक आयाम तक पहुंचाया. विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं. यूं ही नहीं एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है. 16 साल के करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए कपिल देव के बाद धोनी दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. आईसीसी द्वारा आयोजित हर टूर्नामेंट में भारत को विजेता बनाया. ऐसे अदभुत क्रिकेटर विरले ही जन्म लेते हैं.
धोनी के साथी खिलाड़ी अंशुमन ने धौनी की लंबी उम्र की कामना की.

