BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महेश मांजरेकर को मिली 35 लाख रंगदारी देने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
महेश मांजरेकर को मिली 35 लाख रंगदारी देने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा धमकी भरे फोन करने और 35 करोड़ रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि ‘महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति ने धमकी भरे फोन किए और उनसे जबरन वसूली के तौर पर 35 करोड़ रुपये मांगे. एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.’

महेश मांजरेकर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘अबु सलेम गिरोह का सदस्य होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति उन्हें संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपये देने को कहा.’ एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे पुलिस की वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एंटी एक्सटॉर्शन सेल) के पास भेज दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि ‘मांजरेकर ने दो दिन पहले दादर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले के दोषी अबू सलेम के गिरोह का सदस्य बताते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपये की मांग की. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता और उगाही से जुड़े होने की वजह से इसे वसूली रोधी प्रकोष्ठ के पास जांच के लिए भेज दिया गया.’

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार मांजरेकर ने ‘वास्तव: द रियलिटी’, ‘ अस्तित्व’ और ‘विरूद्ध’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

6 माह से बंद सैलून व पार्लर खोलने की मांग

Next Post

मुहर्रम पर्व मनाने के लिए हुआ शांति समिति का आयोजन

Next Post
मुहर्रम पर्व मनाने के लिए हुआ शांति समिति का आयोजन

मुहर्रम पर्व मनाने के लिए हुआ शांति समिति का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d