BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महेश्वर हजारी चुने गए बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष, विपक्षी उम्मीदवार को नहीं मिला एक भी वोट

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
महेश्वर हजारी चुने गए बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष, विपक्षी उम्मीदवार को नहीं मिला एक भी वोट
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: महेश्वर हजारी बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष चुने गए हैं. विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर रखा है इस वजह से विपक्षी उम्मीदवार भूदेव चौधरी को एक भी वोट नहीं मिला. महेश्वर हजारी को 124 मत मिले. वो एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे.

बता दें कि एनडीए की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी विधायक भूदेव चौधरी की ओर से नामांकन का पर्चा भरा गया था.

संख्या बल को देखा जाए तो एनडीए के उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन विपक्ष किसी भी हाल में सत पक्ष को ‘वाकओवर’ देने के मूड में नहीं था. लेकिन आज वोटिंग के दौरान विपक्ष सदन में उपस्थित नहीं रहा. इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भी दोनों गठबंधन आमने-सामने आ गए थे. चुनाव में बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा विजयी हुए थे.

बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बीजेपी के कोटे का है इसलिए पहले से ही तय माना जा रहा था कि उपाध्यक्ष जेडीयू कोटे का होगा. अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पद एनडीए के हिस्से में आ गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द निपटा लें अपने बैंक से जुड़े सभी काम, 27 मार्च से 4 अप्रैल तक 7 दिन बंद रहेंगे बैंक

Next Post

रामनवमी और सरहुल जुलूस पर रोक धार्मिक आस्था और देश की संस्कृति पर हमला -दीपक प्रकाश

Next Post
रामनवमी और सरहुल जुलूस पर रोक धार्मिक आस्था और देश की संस्कृति पर हमला -दीपक प्रकाश

रामनवमी और सरहुल जुलूस पर रोक धार्मिक आस्था और देश की संस्कृति पर हमला -दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d