BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माही: रिटायरमेंट के लिए धोनी ने क्यों चुना ‘पल दो पल का शायर’ गाना……

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
रिटायरमेन्ट के बाद धौनी करेंगे देशसेवा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं. खेल के मैदान से लेकर अपनी निजी जिंदगी में, वह हमेशा ही हर चीज बाकियों से हटकर करते दिखते हैं. धोनी ने रविवार शाम अचानक रिटायरमेंट के साथ सबको हैरान कर दिया. धोनी का रिटायरमेंट का ऐलान करने का अंदाज भी अलग ही था. हमेशा सोशल मीडिया पर लो प्रोफाइल रखने वाले धोनी ने वहीं रिटायरमेंट का ऐलान भी किया है. धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने करियर के की अहम पल दिखाए. इस वीडियो के बैकग्राउंड में पल दो पल का शायर हूं, गाना बज रहा था. इस गाने का और धोनी का अलग कनेक्शन है.

धोनी के दिल के करीब है मुकेश कुमार का यह गाना

महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के ऐलान के लिए इस गाने को क्यों चुना इसकी वजह खुद धोनी कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं. मुकेश कुमार का गाया हुआ यह गाना धोनी के दिल के काफी करीब है. धोनी को किसी इवेंट में, किसी शो में या खास मौके पर जब भी गाने को कहा गया, उन्होंने हमेशा यही गाना चुना. धोनी जब पहली बार बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल फौज में गए थे, तब उन्होंने इसका कारण बताया था. सेना के जवानों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैं आज हूं कल नहीं रहूंगा, मुझसे पहले कई लोग आए और मेरे बाद भी कई लोग आएंगे. मैंने जितना खेला उससे अच्छा खेलने वाले आएंगे और आप लोगों से ज्यादा अच्छा देखने वाले आएंगे. यही मेरी सोच है.’ धोनी ने यह गाना वहां गाया भी था. वैसे आपको बता दें कि धोनी कई मौके पर कह चुके हैं कि उनके पसंदीदा गायक किशोर कुमार हैं.

महेंद्र सिंह धोनी यूएई में होने वाले आईपीएल से पहले ट्रैनिंग कैंप के लिए शनिवार को ही चेन्नई पहुंचे थे. जहां फैंस यह उम्मीद कर रहे थे धोनी आईपीएल के साथ ही भारतीय टीम में भी वापसी की तैयारी में हैं धोनी के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया. वैसे यह धोनी का अंदाज है कि वह हमेशा अचानक फैसले लेते हैं और लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं होता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईआईएम रांची में झंडोत्तोलन

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 63,489 नए मामले, 944 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 63,489 नए मामले, 944 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 63,489 नए मामले, 944 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d