रांची: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा झारखण्ड प्रदेश का आज प्रदेश कार्यालय में आगामी 25 दिसंबर और कृषि बिल ,मन की बात को लेकर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमंडल प्रभारियों की समीक्षात्मक बैठक ली गयी.
बैठक में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कृषि बिल को लेकर विपक्षियों के द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसे किसानों के बीच पहुंच कर सही बात बताने को कहा. महिला मोर्चा को कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर का किसानों के नाम प्रपत्र को पढ़ कर सुनाने का भी निर्देश दिया और महिला किसानों के बीच गोष्ठी,मोटरसाइकिल रैली,पम्पलेट व पोस्टर बांटना, ट्रैक्टर रैली, किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया.
इसी क्रम में अपने क्षेत्र में लोक गीतों, स्थानीय परंपरा और स्थानीय भाषा के अनुसार लोगों को किसान हित में बने कृषि बिल को बताने का निर्णय महिला मोर्चा ने लिया.
बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा की उपाध्यक्ष कल्याणी पांडेय, मंत्री रेखा केसरी ,रूपा सिंह, कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह, कार्यालय प्रभारी रेणु तिर्की ,मीडिया प्रभारी संध्या विश्वास,मंजूलता उपस्थित थी.

