BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JSLPS के तत्वाधान में बौधाडीह में आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालय का किया गया उदघाटन

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in Uncategorized
JSLPS के तत्वाधान में बौधाडीह में आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालय का किया गया उदघाटन

JSLPS के तत्वाधान में बौधाडीह में आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालय का किया गया उदघाटन

Share on FacebookShare on Twitter

विनय गुप्ता,

चतरा: ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में कुंदा प्रखंड के बौधाडीह पंचायत के काशिलौंग विद्यालय भवन में कुंदा आजीविका महिला संकुल संगठन (clf) का उद्घाटन समारोह सह आम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन राधेमोहन अहिर ने किया. कार्यक्रम में सखी मंडल के लगभग 500 दीदियां शामिल हुई.

संकुल संगठन का कार्यालय का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया वहीं सखी मंडल के दीदियों ने पुष्प वर्षा व स्वागत गान गाकर मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, बौधाडीह मुखिया बबिता देवी, जिला प्रबंधक वितीय समावेशन सोमेश चंद्रा, स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह, बीससूत्री अध्यक्ष गन्दौरी साव ने बारी-बारी से सखी मंडल के उपलब्धियों के बारे में बताया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि आज हजारों दीदियों की ग्राम संगठन का निर्माण कर अब सखी मण्डल के दीदी अब घर ही नहीं, घर के बाहर के भी कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी. आपने जो समाज व योजनाओं में जो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है उसके लिए जेएसएलपीएस परिवार की ओर से बधाई एवं धन्यवाद देता हूं.  बीससूत्री अध्यक्ष गन्दौरी साव ने सखी मंडल के दिदियां की कार्य कुशलता को सराहा और कहा कि सखी मंडल के दीदियों के कारण गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है एवं समाज में एक संदेश दी जा रही है.

शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बैंक से जेएसएलपीएस के सखी मंडल का कार्य तालमेल और समन्वय अच्छा हो ताकि आज मैं जो सखी मंडल के कार्य में जो काफी तेजी आयी है. वहीं निरंतर प्रयास किया जाए की कार्य को बढ़ावा मिले जो बैंक के नियम कायदे है उसे पालन करें सखी मंडल के दीदियों को और बेहतर करने के लिए कहा कि जब तक मैं कुंदा शाखा में शाखा प्रबंधक बना रहूंगा किसी प्रकार की कार्यों में बाधा नहीं आने दूंगा. हमारा निरंतर प्रयास है कि आप सभी को इसी प्रकार बढ़ावा मिलता रहे.

वहीं आंध्र प्रदेश से आए सखी मंडल के प्रशिक्षिका जे सुभाषिनी, एस मैरी ने समूह के संचालन करने का तौर तरीका नियम संवत बतायी वहीं प्रशिक्षिका ने कहा कि किस प्रकार समूह से लाभ लेकर घर परिवार समाज को विकसित कर सकते है.

अपनी समूह का जिक्र कर बतायी की किस प्रकार हमारा समूह शून्य से शिखर पर पहुंचा है वहीं जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार सिंह सखी मंडल के कार्य कुशलता व उपलब्धियों को बता कर धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की.

उदघाटन समारोह में समाजसेवी व बीससूत्री उपाध्यक्ष अंबिका सिंह भोक्ता, जेएमएम उपाध्यक्ष रंजीत भोक्ता, कौशल विकास पदाधिकारी धर्मानन्द, हेलेन डांग, आईपीआरपी नीतीश कुमार, सूरज कुमार, सामुदायिक समन्वयक छोटू रविदास, clf अध्यक्ष रंजू देवी, सचिव प्रियंका देवी, कोषाध्यक्ष मीना देवी, संजय यादव समेत सखी मंडल के दीदी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अफीम उन्मूलन को लेकर प्रखंड में अभियान जारी

Next Post

अमित शाह की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा भी काफी सफल होंगे: रघुवर दास

Next Post
अमित शाह की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा भी काफी सफल होंगे: रघुवर दास

अमित शाह की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा भी काफी सफल होंगे: रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d