रांची: महेंद्र सिंह धौनी के आइपीएल में खराब प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बेटी जीवा को दी गई धमकी के विरोध में रांची के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
आज विभिन्न क्रिकेट एसोसिएशनों की ओर से अभद्र धमकी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है. इस घटना का विरोध करते हुए पूर्व क्रिकेटरों ने दोषी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को रांची में प्रदर्शन किया है.
पूर्व रणजी क्रिकेटर अजातशत्रु, सत्यम राय, एसपी गौतम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि खेल को खेल के रूप में लिया जाना चाहिए. खेल में इस तरह की घटना का कोई स्थान नहीं है. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर इस घटना के विरोध में वर्तमान व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं.

