BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुलिस लाइन मैदान में मुख्य समारोह: उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in समाचार
74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुलिस लाइन मैदान में मुख्य समारोह: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 को पूरे जोश एवं उत्साह से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को मुकम्मल करने हेतु उपायुक्त राजेश सिंह की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारियों, बीएसएल के प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्यों के बीच महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई.

बैठक में इस बिंदु पर विस्तार में चर्चा नही हो सकी की विद्यालय बंद रहने के कारण राष्टीय गान बच्चे गाएंगे या ध्वनि विस्तारक यंत्र से इंस्टूमेंटल म्यूजिक बजेगा.

सरकार द्वारा जारी निदेशों के आधार पर निर्णय लिया जा सकेगा परंतु वर्तमान कोविड 19 संकट को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन नही हो सकने की संभावना के कारण प्राथमिक रूप से निर्णय लिया गया कि सबसे बेहतर विकल्प इंस्ट्रुमेंटल ध्वनि ही होगा.

उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 74वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा.

इसकी तैयारी को लेकर परेड के निपुण प्रदर्शन हेतु दिनांक 09.08.2020 से दिनांक 13.08.2020 तक मार्च पास्ट का अभ्यास होगा. उक्त मार्च पास्ट का अभ्यास में सीआरपीएफ के जवान, झारखंड पुलिस बल के जवान, सीआईएसफ के जवान, झारखंड पुलिस बल के महिला जवान, होम गार्ड के जवान सहित अन्य शामिल होंगे. ये सभी कोविड-19 के एसओपी का पालन करते हुए परेड करेगें.

साथ ही दिनांक 13 अगस्त, 2020 को उपायुक्त राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा के द्वारा फुल ड्रेस रिहल्सल निरीक्षण करेंगे. उन्होंने बीएसएल के अधिकारियों को परेड मैदान की समतलीकरण व मोरम बिछाने एवं अल्पाहार की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी बीएसएल प्रबंधन को सौपी वहीं मैदान में पसरे घास हटाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश हॉर्टिकल्चर विभाग को दिया गया.

साथ ही सेक्टर-12 मोड़ दून्दी बाजार से पुलिस लाइन तक की दोनो साइड की सड़को की मरम्मती कार्य जल्द पूर्ण करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन बोकारो को एम्बुलेंस एवं डॉक्टर की व्यवस्था मुख्य समारोह मैदान में दिनांक 09-08-2020 से मुख्य समारोह कार्यक्रम के दिन तक करने को कहा.

उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन स्वतंत्रता सेनानियों को उनके त्याग एवं संघर्ष के लिए सम्मानित किया जाएगा. साथ ही सभी विद्यालयों के टॉपर बच्चों, सिविल सर्विसेज परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एवं कला संस्कृति एवं खेल के क्षेत्र में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बोकारो वासियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कोविड 19 संकट के कारण बंद विद्यालयों से स्वत्रंतता दिवस समारोह में स्कूल के बच्चे को शामिल नहीं करने का निदेश दिया.

साथ ही राष्ट्रीय गान हेतु रिकाडिंग या इंस्ट्रुमेंटल ध्वनि का प्रयोग किया जाएगा एवं सभी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रीय गान गायेंगे. बच्चे एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चियां भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग पर नजर रखने के लिए दो पालियों में गश्ती दल का भ्रमण

Next Post

मजदूर ने की आत्महत्या

Next Post
मजदूर ने की आत्महत्या

मजदूर ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d