BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट एवं एन-95 मास्क की उपलब्धता बनायें रखें: डीएम

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in समाचार
अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट एवं एन-95 मास्क की उपलब्धता बनायें रखें: डीएम

अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट एवं एन-95 मास्क की उपलब्धता बनायें रखें: डीएम

Share on FacebookShare on Twitter
  • निजी अस्पताल संचालकों के साथ डीएम ने की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश (हरदोई): शहर में संचालित 12 प्राईवेट नर्सिग होम/अस्पतालों के संचालकों की कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना महामारी की रोकथाम, बचाव एवं सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निर्देश दिये कि सरकार की मंशानुसार अपने नर्सिग होमों में सफाई के दृष्टिगत मुख्य दरवाजों, काउन्टर, मेज, रेलिंग आदि स्थानों पर दोनों समय सैनिटाइजर कराएं तथा शौचालय में विशेष सफाई व्यवस्था रखें.

उन्होंने संचालकों से कहा कि अपने अस्पतालों में अपने एवं अपने स्टाप के लिए पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट एवं एन-95 मास्क की उपलब्धता बनायें रखें तथा अस्पतालों में आने वाले ऐसे मरीज या तीमारदार मास्क नहीं लगाये है. उन्हें मास्क उपलब्ध करायें और गार्डो के माध्यम से एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को आने दिया जाये ताकि अधिक भीड़ से बचा जाये और लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर सके.

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग करायें और अगर कोई किसी प्रकार के लक्षण दिखाई देते है तो उसका नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि नोट कर जिला चिकित्सालय के 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उक्त मरीज को तत्काल जिला चिकित्सालय आईसोलेशन वार्ड में भेजें ताकि उसका ब्लेड सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाये और सभी संचालक अपने अस्पताल आने वाले मरीजों एवं कोरोना संभावित मरीजों की संख्या प्रतिदिन व्हाटअप के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करायें और कोरोना संदिग्ध मरीजों को अलग से भेजने के लिए एक एम्बुलेंस अलग से रखे जिसे कोविड-19 का नाम दिया जाये और उसे संदिग्ध मरीजों को ही लाने में प्रयोग किया जायें.

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने डाक्टर, नर्स, वार्डव्याय एवं सफाई आदि कर्मचारियों को कोरोना से सावधानी एवं बचाव के सम्बन्ध में प्रशिक्षण करायें और नियमित उनके द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा भी करें.

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अस्पताल संचालकों से कहा कि अपने निजी अस्पतालों में जो भी कमियां रह गयी है. उन्हें एक दो दिन में पूर्ण कर लें और इसके बाद स्वास्थ्य एवं प्रशानिक अधिकारियों के माध्यम से निजी अस्पतालों का निरीक्षण कराया जायेगा.

उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के लिये पीने के पानी की व्यवस्था अलग-अलग रखें और अपने यहां आईसोलेशन वार्ड भी बनाने के साथ सभी आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का शत-प्रतिशत पालन करायें.

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त प्राईवेट नर्सिग होम संचालकों से कोरोना के बचाव, सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य चिकित्साधिकारी एस0के0 रावत, प्रशिक्षु आईएसए लक्ष्मी एन, मुख्य चिकित्सका अधीक्षक, पीडी महेन्द्र श्रीवास, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित नगर में संचालित कटियार नर्सिग होम, कुन्ती नर्सिंग होम, सेठ नवल किशोर उर्मिला देवी अस्प्ताल, शिव शक्ति हॉस्पिटल, बाला जी हॉस्पिटल, एस0एस0 नर्सिग, रानी साहिब कटियारी, कीर्ति कृष्ण बाल चिकित्सालय, अवध हास्पिटल, हरदोई नर्सिग होम एवं मेडिसिटी हॉस्पिटल के संचालक आदि उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी में कोरोना से अब तक 82 मौतें, संक्रमितों की संख्‍या 3664 पहुंची

Next Post

कोरोना वायरस ने बदला सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों का ड्रेस कोड

Next Post
कोरोना वायरस ने बदला सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों का ड्रेस कोड

कोरोना वायरस ने बदला सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों का ड्रेस कोड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d