BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मक्का किसानों को राहत की उम्मीद

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
मक्का किसानों को राहत की उम्मीद

मक्का किसानों को राहत की उम्मीद

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर उनके सचिव मनीष वर्मा को कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम एवं ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम ने वर्षा के कारण तैयार मक्का फसल को हुए नुकसान की भरपाई एवं केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीद करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में मुलाकात की.

विधायक मुजाहिद आलम ने अपने पत्रांक 1707/2020 दिनांक 25/6/2020 के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराया है कि किशनगंज जिला सहित सीमांचल क्षेत्र में इस साल बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा मक्का की खेती की गई है. पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण किसानों के खलिहान में मक्का फसल में टेका निकल आया है.

किसान कर्जा लेकर मक्का की खेती किए हैं वर्षा के कारण मक्का फसल को हुई क्षति के कारण क्षेत्र के किसान आर्थिक एवं मानसिक रूप से काफी परेशान हैं जिनके समक्ष आत्महत्या करने की नौबत आ गई है. वहीं दूसरी तरफ खुले बाजार में मक्का ₹1000 प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है.

जबकि केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹1860 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. परंतु बिहार में सरकार द्वारा मक्का की खरीदारी नहीं किए जाने के कारण किसान मजबूरन बिचौलियों के हाथों ₹1000 प्रति क्विंटल मक्का बेचने के लिए बेबस हैं, इस प्रकार सीमांचल के मक्का किसान दोहरा मार झेल रहे हैं.

वहीं विधायक मुजाहिद आलम ने मुख्यमंत्री से जोरदेकर आग्रह किया है कि वर्षा के कारण तैयार मक्का फसल को हुए नुकसान की भरपाई एवं सरकारी स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद की कार्रवाई किया जाए. पत्र की प्रतिलिपि कृषि विभाग के मंत्री प्रेम कुमार एवं सहकारिता विभाग बिहार सरकार के मंत्री राणा रणधीर सिंह को भी दिया गया है.

वहीं विधायक मुजाहिद आलम ने सीएम नीतीश कुमार को कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के पुल, पुलियों तथा सड़कों के निर्माण कार्य एवं कंकई, डोंक, महानंदा आदी नदियों से हो रहे कटाव की जद में आए गांवों को बचाने के साथ लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर जानकारी दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: पिछले 24 घंटे में 16,922 नए मामले, 418 लोगों की मौत

Next Post

अगले 72 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया सावधान

Next Post
अगले 72 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया सावधान

अगले 72 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया सावधान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d