लुधियाना: यहां के डाबा रोड स्थित मुकंद सिंह नगर में उस समय भगदड़ मच गई जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक गिर गई.
जानकारी के अनुसार, यहां एक बिल्डिंग का लैंटर अचानक गिर गया, बताया जा रहा है कि करीब 2 दर्जन से अधिक लोग मलबे के नीचे दबे गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंच चुकी है.
सूत्रों के मुताबिक, यहां किसी फैक्ट्री का लैंटर पड़ रहा था, जिस दौरान यह हादसा हो गया. मलबे के नीचे दबे लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है और राहत कार्य लगातार जारी हैं.

