BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, लखनपुर के पास सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, लखनपुर के पास सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर:- लखनपुर के पास भारतीय सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को लखनपुर से सटे सैन्य क्षेत्र में सेना एक ध्रुव हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया. रुटीन पैट्रोलिंग पर निकले हेलिकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी.

सोमवार की शाम सात बजे के बाद लखनपुर के नजदीक इसमें तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिल रही है. जिसके बाद इसे सैन्य क्षेत्र में लैंड करने का प्रयास किया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर हाई ट्रांस्मिशन लाइन की तारों से टकराता हुआ सफेदे के पेड़ों के बीच जा गिरा.

इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली. हेलिकॉप्टर में सवार दोनों घायल पायलटों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया है.

उधर, सेना के चॉपर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा भी घटनास्थल की ओर से रवाना हो गए. सेना ने पूरे इलाके को सील करते हुए किसी को भी दुर्घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी है.

जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से लोग सैन्य क्षेत्र के पास पहुंच गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम सवा सात बजे के लगभग सेना की बसोहली ब्रिगेड में ध्रुव चॉपर क्रैश हो गया.

प्राथमिक तौर पर इसका कारण तक्नीकी खराबी माना जा रहा है. चॉपर से दोनों पॉयलटों को निकालकर पठानकोट सैन्य अस्पताल उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद संजय सेठ में बनहोरा और आईआईटी में बन रहे जल मीनार का निरीक्षण किया

Next Post

सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेद्र प्रसाद यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

Next Post
भाजपा नेता जितनी मेहनत आंकड़े जुटाने में लगा रहे है, सत्ता में रहने के दौरान उपयोगिता सिद्ध करते तो तस्वीर अलग होती-कांग्रेस

सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेद्र प्रसाद यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d