BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मैक्सिको के सोनोरा में बड़ा हादसा, 16 लोगों की मौत, 14 घायल

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
Share on FacebookShare on Twitter

मैक्सिको : मैक्सिको में दो बसों के आपस में टकराने से एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां देश के उत्तरी हिस्से में स्थित सोनोरा राज्य में दो बसों के टकरा जाने से 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं. इन बसों में नोचे बुएना खदान के कर्मी सवार थे. दोनों बसों में मंगलवार को आमने-सामने की टक्कर हो गई है. हादसे में मारे गए सभी लोग मैक्सिको के नागरिक हैं. नोचे बुएना सोनोरा के काबोरका शहर से कुछ दूरी पर स्थित सोने की खदान है.

ये घटना रात के 3:36 बजे की बताई जा रही है. ये जगह ल्यूकविले बंदरगाह से दो घंटे की दूरी पर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों बसों का इस्तेमाल कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है. घटना को लेकर कहा जा रहा है कि बसें अचानक आमने सामने आ गईं और फिर इनकी टक्कर हो गई. जिससे सड़क पर अन्य वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सभी 16 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी. वहीं अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया है कि 14 अन्य घायल लोगों को कबोरा के पास ले जाया जा रहा था.

घटनास्थल पर पहुंचा फॉरेंसिक स्टाफ

सभी घायल लोग बड़े आकार वाली बस में सवार थे. मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर फॉरेंसिक स्टाफ पहुंचा. इन्होंने मृतकों और घायलों की पहचान की और बताया कि हादसे का शिकार बने सभी लोग मैक्सिको से थे. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है . इन्हें खंरोच और फ्रैक्चर तक आया है. फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश भी हो रही है कि हादसे के पीछे का असल कारण क्या है. ऐसे किसी तकनीकी खामी के कारण हुआ है या फिर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है.

ब्रिटिश-मैक्सिकन कंपनी करती है संचालन

नोचे बुएना सोने की खदान की बात करें तो इसका संचालन ब्रिटिश-मैक्सिकन कंपनी फ्रेंसनिलो करती है. कंपनी ने अभी तक हादसे को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह (कंपनी) साल 2012 के बाद से ही सोने की इस खदान का संचालन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MePDCL ने जारी किया नोटिस, 465 करोड़ का बिल है बकाया

Next Post

गुजरात के 20 शहरों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू

Next Post
9 शहरों में नाइट कर्फ्यू और धारा 144 लागू

गुजरात के 20 शहरों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d