BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्दनाक: 15 घंटो के अंदर देश में 3 अलग-अलग बड़ी दुर्घटना हुई, 8 की मौत, 28 गंभीर

विशाखापत्तनम में गैस लीक, छत्तीसगढ़ में जहरीली गैस और तमिलनाडु में बायलर ब्लास्ट

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in समाचार
दर्दनाक: 15 घंटो के अंदर देश में 3 अलग-अलग बड़ी दुर्घटना हुई, 8 की मौत, 28 गंभीर

दर्दनाक: 15 घंटे के अंदर 3 अलग-अलग जगहों पर हुई बड़ी दुर्घटना, 8 की मौत, 28 गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: आज हमारे देश के लिए बहुत ही भयावह दिन रहा… जहां 15 घंटे के अंदर 3 अलग-अलग जगहों पर बड़ी दुर्घटना हुई. बता दें कि पहली घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज का मामला सामने आया. दूसरी घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मिल में गैस लीक हुई और तीसरी घटना कुड्डालोर जिले में नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया.

पहली घटना की विस्तृत जानकारी

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज का मामला सामने आया. यह घटना गुरुवार सुबह हुई. इसके बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल रहा. स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के पास के 6 गांवों को खाली करा लिया.

बताया जा रहा है कि आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ. इस जहरीली गैस के कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाके प्रभावित हुए. फिलहाल, पांच गांव खाली करा लिए गए. सैकड़ों लोग सिर दर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल पहुंच रहे.

10 बजे तक रिसाव पर पाया गया काबू

घंटों मेहनत के बाद रिसाव पर काबू पा लिया गया. इसके साथ ही फैक्ट्री के आस-पास से 3 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया. 170 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. सीएम जगन मोहन रेड्डी भी विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो गए.

8 लोगों की मौत, 25 की हालत गंभीर

सरकारी अस्पताल में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसमें अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में 150-170 लोग भर्ती कराए गए हैं. इसके अलावा कई लोगों को गोपालपुरम के प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है. 1500-2000 बेड की व्यवस्था कर ली गई है.

दूसरी घटना की विस्तृत जानकारी

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मिल में गैस लीक के चलते मजदूरों के बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 3 की हालत गंभीर है.

टैंक की कर रहे थे सफाई

रायगढ़ के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मजदूर मिल में एक टैंक की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान वे खतरनाक गैस के संपर्क में आए और गंभीर रूप से बीमार होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

रायगढ़ के कलेक्टर यशवंत कुमार दिन के करीब 3 बजे एसपी के साथ पीड़ितों से मिलने पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने बताया कि मिल के मालिक ने शुरुआत में जानकारी मिलने के बाद उसे छिपाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना नहीं दी. मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की घोषणा भी अधिकारियों ने की.

तीसरी घटना की विस्तृत जानकारी

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड में एक बॉयलर में विस्फोट होने से आज कम से कम 8 व्यक्ति घायल हो गए हैं.

इस मामले फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. और डिटेल्स की प्रतीक्षा है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स से 9 कोरोना मरीज हुए ठीक, जीत की तरफ बढ़ रहे है कदम

Next Post

KVS कर रहा है लाइव क्लासेस शुरू, 17 मई तक का पूरा शेड्यूल जारी

Next Post
KVS कर रहा है लाइव क्लासेस शुरू, 17 मई तक का पूरा शेड्यूल जारी

KVS कर रहा है लाइव क्लासेस शुरू, 17 मई तक का पूरा शेड्यूल जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d