BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध बालू कारोबार के खिलाफ ईचागढ़ में बड़ी कार्रवाई

बालू लोड 14 हाइवा व एक ट्रक जब्त, 18 लोग गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ ईचागढ़ में बड़ी कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला-खरसावां: कोल्हान डीआईजी के निर्देश पर जिले में फिर एक बार अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. जिला टास्क फोर्स द्वारा बुधवार देर रात को जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई. टास्क फोर्स में जिला खनन विभाग, जिला पुलिस व स्थानीय अधिकारी शामिल थे. छापेमारी में अवैध बालू लोड 14 हाईवा तथा एक ट्रक को पकड़ा है. वहीं, इन वाहनों के 18 चालक व खलासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ईचागढ़ के अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 14 हाइवा व एक ट्रक को जब्त किया गया है. जांच में जब्त की गई वाहनों से बालू से संबंधित कोई भी वैद्य चालान एवं अन्य किसी तरह का कागजात नहीं पाया गया. उन्होंने बताया कि पांच वाहनों से दूसरे जगह के लिए निर्गत चालान पाए गए हैं, जो कि नियम के विरुद्ध है. सभी वाहनों को जब्त कर ईचागढ़ थाना परिसर में रखा गया है. अवैध बालू लोड वाहनों के मालिकों के खिलाफ ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चल रही छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. विदित हो कि पिछले दिनों 22 मई की रात को भी सरायकेला-खरसावां जिला के एसपी मोहम्मद अर्शी के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने छापेमारी कर 41 अवैध बालू लोड हाईवा जब्त किया गया था. बुधवार के छापेमारी दल में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र नारायण बंका, ईचागढ़ अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, ईचागढ़ थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं जिला पुलिस के जवान शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: रिम्स में कार्यरत ASI की पत्थर से कूचकर हत्या, अपराधी बेलगाम

Next Post

नौसेना जाली बिल घपला मामला: CBI ने चार राज्यों में की छापेमारी

Next Post
नौसेना जाली बिल घपला मामला: CBI ने चार राज्यों में की छापेमारी

नौसेना जाली बिल घपला मामला: CBI ने चार राज्यों में की छापेमारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d