BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BREAKING: झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, 21 शिकायतवाद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में किया हस्तांतरित

by bnnbharat.com
March 29, 2020
in समाचार
BREAKING: झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, 21 शिकायतवाद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में किया हस्तांतरित

BREAKING: झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, 21 शिकायतवाद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में किया हस्तांतरित

Share on FacebookShare on Twitter
  • मोमेंटम झारखंड में भ्रष्टाचार व अनियमितता की जांच को लेकर भी एसीबी कर रही है कार्रवाई

रांची: झारखंड में सरकारी योजनाओं और कार्यों में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता को लेकर समय-समय पर अदालत में कई जनहित याचिका दायर की जाती रही है.

और इसी क्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है.

Also Read This: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने झारखंड के सूरज की चर्चा की

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र में मोमेंटम झारखंड में भ्रष्टाचार और अनियमितता की जांच का मामला उठाया था.

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा यह जानकारी दी गयी कि वर्ष 2017 में हुए मोमेंटम झारखंड में भ्रष्टाचार और अनियमिता की जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया कि प्रार्थी प्रमाण पत्रों के साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के समक्षवाद याचिका दाखिल करें और जांचोपरांत साक्ष्य प्रमाणित होने पर ब्यूरो कार्रवाई करें.

उच्च न्यायालय द्वारा यह आदेश 14 सितंबर 2018 को पारित किया गया था. उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में याचिकाकर्त्ता पंकज कुमार यादव ने एसीबी में शिकायतवाद दाखिल किया है.

एसीबी द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए परिवाद पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्देशों के आलोक में अन्य कोई शिकायत वाद-प्राथमिकी एसीबी के समक्ष दायर की गयी है.

Also Read This: कोरोना वायरस: पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया 16 लाख रूपये का दान

उन सभी प्राप्त शिकायतवादों पर निर्धारित प्रक्रियानुसार कार्रवाई की जा रही है. विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गयी है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज 21 कांडों को एसीबी में हस्तांतरित किया गया है. जिस पर ब्यूरो में कांड दर्ज कर अनुसंधान किया गया है और कुछ मामलों में अनुसंधान किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया 16 लाख रूपये का दान

Next Post

कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं को अगले क्लास में प्रोमोट किया जाए: इंदरजीत सिंह

Next Post
कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं को अगले क्लास में प्रोमोट किया जाए: इंदरजीत सिंह

कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं को अगले क्लास में प्रोमोट किया जाए: इंदरजीत सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d