BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

-पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

-दो पिस्टल, एक कट्टा, छह गोलियां, 9 अर्ध निर्मित पिस्टल सहित हथियार निर्माण के अन्य सामान बरामद

-शामपुर ओपी के रामगिरिया पहाड़ी के जंगलों में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्रियां

मुंगेर: पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान नक्सल प्रभावित इलाके राम गिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. पुलिस अधीक्षक के द्वारा बनाई गई टीम ने पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है तथा तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो हथियार बनाने के काम में संलिप्त थे.

मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी. पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला आसूचना इकाई की टीम को लगाया गया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई की टीम ने पहले रेकी की तथा सूचना का सत्यापन किया. इसके बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिलाआसूचना इकाई द्वारा खड़कपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार के साथ मिलकर छापामारी की गई.

छापेमारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले अन्य सामानों को बरामद किया.

हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

छापेमारी के क्रम में इन सामानों की हुई बरामदगी- 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 1देसी कट्टा, 6 गोलियां, 5 बेस मशीन, 7.65 एमएम की 9 अर्ध निर्मित पिस्टल, 9 मैगजी, एक ड्रिल मशीन, तीन हेक्सा फ्रेम, 4 हथौड़ी, 5 अर्ध निर्मित मैगजीन, 7रेती, एक ड्रिल मशीन, 9 स्प्रिंग, 5 छेनी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की मुलाकात, ट्रेन चलाने एवं फ्लाईओवर बनाने की रखी मांग

Next Post

अखिलेश यादव ने की पीएम केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड बनाने की मांग

Next Post
अखिलेश यादव ने की पीएम केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड बनाने की मांग

अखिलेश यादव ने की पीएम केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड बनाने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d