BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in Uncategorized
अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
  • 18 लाख की लॉटरी चार लाख नगद व 10 गोलियां जब्त

  • सिक्किम की लॉटरी बंगाल से हो रही थी आपूर्ति, मुंगेर में की जा रही थी बिक्री

  • अलग-अलग जगह से  गिरफ्तार हुए अवैध लॉटरी संचालक के पास से पासबुक और चेक भी की गई बरामद

मुंगेर: एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर अवैध लॉटरी संचालित कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया इस अभियान के दौरान 18 लाख की अवैध लॉटरी बरामद की गई.

वहीं इसके अलावा 4 लाख नगद बरामद करते हुए इस धंधे में शामिल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान 10 गोलियां भी बरामद की गई.

इस बाबत की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि कुछ जगहों पर अवैध लॉटरी संचालन की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

छापेमारी दल के द्वारा कासिम बाजार थाना क्षेत्र के गोला रोड में दीपक कुमार के घर से उपेंद्र साहनी, ज्वाला रावत किशन दास व दीपक रावत को गिरफ्तार किया गया. साथ ही उनके पास से एक 11 लाख  रुपए से अधिक के लॉटरी के टिकट बरामद किए गए.

वहीं उन्होंने बताया कि दो-पांच और दस रुपए मूल्य के लॉटरी टिकट को ब्लैक में काफी ऊंचे दामों पर बेचा जाता था तथा एक संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध लॉटरी का संचालन किया जा रहा था.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दीपक के घर से 56 हजार नगद भी बरामद किए हैं. वहीं दीपक के पास से कई बैंकों के पास बुक और चेक भी बरामद किया गया है. वही विपिन के घर से 5 लाख से अधिक मूल्य की लॉटरी बरामद की गई है. अक्षय के घर से दो लाख नगद, 11सौ पिस लॉटरी के टिकट और 10 गोलियां बरामद की गई है.

इस संबंध में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी के खिलाफ अवैध लॉटरी संचालन तथा आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सिक्किम से बंगाल होते हुए कुरियर के डब्बे में छिपाकर मुंगेर लाए जाते थे लॉटरी के टिकट-अवैध लॉटरी के कारोबार का संचालन काफी मजबूत तरीके से और संगठित तरीके से चलाया जा रहा था कि सिक्किम राज्य की लॉटरी के टिकट को कुरियर के डब्बे में छिपाकर पश्चिम बंगाल के जरिए मुंगेर लाया जाता था तथा इसका सरगना रोहतास के डेहरी ऑन सोन से पूरे गोरख धंधे को ऑपरेट करता था.

छापेमारी दल की एसपी ने की मॉनिटरिंग-अवैध लॉटरी के कारोबार को रोकने के लिए एसपी द्वारा छापेमारी दल की गठन की गई. एसपी खुद इस पूरे अभियान की मानिटरिंग कर रही थी.

विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्षों द्वारा चलाए गए इस अभियान में थाना को सहयोग करने के लिए जिला सूचना इकाई के साथ 15 अतिरिक्त जवानों को अवैध लॉटरी संचालन के खिलाफ गठित छापेमारी दल में शामिल किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी चला रही सदस्यता अभियान

Next Post

गांधीधाम में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Next Post
गुजरात: केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

गांधीधाम में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d