रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटुपालू घाटी में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग घायल हो गये. यह घटना उस वक्त हुई जब एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और अनियंत्रित होकर उसने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी.
इसके बाद दोनों ही गाड़ियां अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गयी. इससे वहां से क्रॉस कर रहा एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया.
रामगढ़ से रांची जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, ब्रेक फेल होने वाला ट्रक 50 फीट नीचे गहरे खाई में जा गिरा. हादसे में पांच लोग घायल हो गये.

