BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये का गांजा समेत वैन जब्त

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in समाचार
गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये का गांजा समेत  वैन जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

225 किलोग्राम गांजा की बड़ी खेप अलग-अलग 52 पैकेट्स में भेजे जा रहे थे बिहार

चतरा: चतरा पुलिस ने जिले में सक्रिय गांजा तस्करों पर आज शिकंजा करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने आज राजपुर थाना क्षेत्र के चतरा चौपारण मुख्य पथ पर स्थित पांडे महुआ इलाके से तकरीबन दस लाख रुपये के गांजा की एक बड़ी खेप के साथ पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है. 

सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने आज शाम पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से बड़े पैमाने पर गांजा की खरीद कर तस्करों द्वारा उसे तस्करी के उद्देश्य से इटखोरी के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में राजपुर थाना प्रभारी व जवानों की संयुक्त टीम बनाकर धरपकड़ को ले अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था.

अभियान के दौरान ही टीम में शामिल एसडीपीओ व जवानों ने पांडे महुआ के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चतरा की ओर से आ रहे पिकअप गाड़ी के चालक को रुकने का इशारा किया गया. लेकिन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर भागने लगा. जिसके बाद छापेमारी टीम ने गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ लिया. लेकिन इस दौरान गाड़ी का चालक व तस्कर मौके से गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे.

एसडीपीओ ने बताया कि पिकअप डाला में अलग से चेंबर बनाकर तस्करों द्वारा 52 अलग-अलग पैकेट में 225 किलो गांजा का बड़ा खेप बिहार ले जाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि बरामद गांजा का बाजार मूल्य करीब दस लाख रुपया आंका गया है.

तस्करी में शामिल फरार तस्करों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी को ले अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही फरार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के तस्करों में हड़कंप मच गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरएसएस की नई कार्यकारिणी का गठन, कई प्रचारकों की जिम्मेवारी में बदलाव

Next Post

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी का सम्मेलन 23 दिसंबर को

Next Post
झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी का सम्मेलन 23 दिसंबर को

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी का सम्मेलन 23 दिसंबर को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d