BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर में Article 370 और 35(A) खत्म

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in Uncategorized
कैबिनेट की अहम बैठक खत्म,शाह दोनों सदनों को संबोधित करेगें

Article 370, changed in February only due to Pulwama attack: Amit Shah

Share on FacebookShare on Twitter

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की. साथ ही, जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की सिफारिश की गई है. जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांट दिया गया है. पहला हिस्सा जम्मू-कश्मीर का होगा जिसमें विधानसभा होगी. यानी, नया जम्मू-कश्मीर दिल्ली जैसा होगा. वहीं, दूसरा हिस्सा लद्दाख का होगा जो पूर्णतः केंद्रशासित प्रदेश होगा. सरकार ने राज्यसभा में इस संदर्भ का संकल्प पेश किया. गृह मंत्री के ऐलान के बाद राज्यसभा में भारी हो-हंगामा हो रहा है और सदन की कार्यवाही बीच-बीच में कुछ समय के लिए स्थगित की जा रही है.

Also Read This : श्रावणी मास के पावन सोमवार पर रघुबर दास ने जलाभिषेक यात्रा के बाद भोलेनाथ की पूजा की

गृह मंत्री अमित शाह के बयान की बड़ी बातें
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर रिजर्वेशन अमेंडमेंट बिल पेश किए जाने की जानकारी दी और गृह मंत्री अमित शाह को बिल पेश किए जाने को कहा.

कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कश्मीरी नेताओं के हाउस अरेस्ट पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार के लाए सारे बिल हम पास करेंगे, लेकिन पहले कश्मीर को लेकर बयान दे दें. इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम विपक्ष के एक-एक सवाल का तब तक जवाब देंगे जब तक कि विपक्ष संतुष्ट नहीं हो जाए.

भारत के संविधान की अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद का कोई खंड लागू नहीं रखने की सिफारिश की गई.

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 किया जाएगा सदन में पेश

अमित शाह ने कहा महोदय, “मैं संकल्प प्रस्तुत करता हूं कि यह सदन अनुच्छेद 370(3) के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी की जाने वाली निम्नलिखित अधिसूचनाओं की सिफारिश करता है. संविधान के अनुच्छेद 370(3) के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 खंड 1 के साथ पठित अनुच्छेद 370 के खंड 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति संसद की सिफारिश पर यह घोषणा करते हैं कि यह दिनांक जिस दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा इस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसे सरकारी गैजेट में प्रकाशित किया जाएगा उस दिन से अनुच्छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे, सिवाय खंड 1 के.”

अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार

लोकसभा ने आरक्षण संशोधन बिल को दी मंजूरी

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महेंद्र सिंह धोनी फिर दिखे खेल के मैदान में

Next Post

क्‍या है धारा 370? जानिए विस्तार से……

Next Post
क्‍या है धारा 370? जानिए विस्तार से……

क्‍या है धारा 370? जानिए विस्तार से......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d