BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीणों की बड़ी लापरवाही: करंट लगने से 3 की मौत

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in समाचार
ग्रामीणों की बड़ी लापरवाही: करंट लगने से 3 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter
  • केस होने के भय से भयभीत परिजनों ने कर दिया दाह संस्कार

रांची: ग्रामीणों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. इस लापरवाही के कारण तीन लोगों को बिजली करंट से अपनी जान गंवानी पड़ी है. तीनों मामला लापुंग थाना अंतर्गत का है.

  • पहला मामला: लापुंग थाना अंतर्गत लापुंग गांव का है, जहां एक किसान लौ कुमार साहू उर्फ टाबू साहू चाइना तार से सिंचाई के लिए सीधे ट्रांसफारमर से बिजली लाइन खींच रहा था. जिसकी चपेट में आने से मौके पर उनकी मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार, ट्रांसफारमर से सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन जोड़ कर वह तार अपने शरीर में लपेट कर आगे मोटर तक ले जा रहा था, जब पूरा तार खत्म हो गया और अंत में जो नंगा तार बचा, वह उसके हाथ में टच कर गया और मौके पर करंट लगने उसकी मौत हो गयी. इसे स्थानीय स्वास्य केंद्र लापुंग ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक कैप्टन दिलीप कुमार उरांव ने मृत घोषित कर दिया.
  • दूसरा मामला: दूसरा मामला लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसू गांव का है. जहां पर एक छत की ढ़लाई के दौरान 11 केवी तार के चपेट में आने से दो की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार आंगन के छत की ढ़लाई हो रही थी. मोटर से पानी ले जाने के लिए तार जोड़ा जा रहा था. तार खुला होने के कारण अचानक वह घर के समीप गुजर रहे 11 केवी तार से सट गया, जिसमें बंधन लोहरा 55 वर्ष को करंट लग गया. जब इनके पुत्र पाऊल लोहरा उर्फ पॉल ने देखा तो वह दौड़ कर आया और उसे बचाने के लिए तार को छू दिया. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, मगर इन्हें लगा कि केस होगा और पोस्टमार्टम होगा. इसलिए अस्पताल नहीं गए.

केस होने के भय से परिजनों से कर दिया दाह संस्कार, स्थानीय थाना एवं मुखिया की सहमति से हुआ काम:

जानकारी के अनुसार इन मौत में ग्रामीणों की खुद की गलती एवं लापरवाही का मामला सामने आया था. केस होने एवं शव का पोस्टमार्टम होने की भय से परिजनों ने ग्रामीणों की सहमति से दाह संस्कार कर दिया. इसमें स्थानीय थाना एवं मुखिया की सहमति भी इसमें शामिल है.

विधायक ने की 10-10 हजार मुआवजे की घोषणा:

विधायक बंधु तिर्की ने मृतक के परिजनों को अपने विधायक मद से तीनों को 10-10 हजार मुआवजा देने की घोषणा की है.

बिजली निगम की अपील

रांची सर्किल बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने सभी ग्रामीण अभियंताओं से अपील किया है कि निगम की ओर से सिंचाई कार्य के लिए किसानों को फ्री में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है, जिन्हें भी कनेक्शन चाहिए वे स्थानीय बिजली कार्यालय में जाकर कनेक्शन ले सकते हैं.

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर वे अपने गांव-घर में कुछ ऐसा कार्य कर रहे है, जहां पर बिजली शट डाउन की जरूरत हो तो इसकी सूचना स्थानीय बिजली कार्यालय में दे सकते हैं, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही या घटना न हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री के मन की बात में कोरोना से बचने की सारी बातें अपनाने वाली: संजीव विजयवर्गीय

Next Post

मनीष सिसोदिया ने PM मोदी से मांगे 5000 करोड़

Next Post
मनीष सिसोदिया ने PM मोदी से मांगे 5000 करोड़

मनीष सिसोदिया ने PM मोदी से मांगे 5000 करोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d