बैरगनिया: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने बॉर्डर के पास तस्करी के 21 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब को जब्त किया है. हालांकि तस्कर जवानों को देखते ही नेपाल की ओर भागने में कामयाब हो गए.
असिस्टेंट कमांडेंट अनुराग ने बताया कि बॉर्डर पीलर संख्या 344/8 लालबकेया नदी के किनारे बॉर्डर पर गश्त लगा रहे जवानों ने भारत में निर्मित अंग्रेजी शराब 180 एमएल (मैक डवेल्स ) की 85 बोतलें बरामद की है.
बताया गया कि तस्करों द्वारा शराब के खेप को भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था. एसी ने बताया कि जब्त शराब को आवश्यक कार्रवाई के लिये उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.
मालूम हो कि इससे पहले शराब की तस्करी नेपाल से भारत के लिये होता था. यह पहला मामला है जब भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल की ओर ले जाते शराब की खेप को पकड़ा गया है.

