रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से आग्रह किया है कि ईरान में गंभीर स्थिति में फंसे देशवासियों को मदद करें, ताकि उनकी सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित हो सके.
ईरान में फंसे हैं झारखंड के भी लोग
मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से जानकारी मिली कि ईरान के एक जजीरे में करीब 500 भारतीय फंसे हैं. उनमें से एक ने झारखंड में रहने वाले अपने परिचित को वीडियो बनाकर भेजा है. सभी कोरोना वायरस से डरे हुए हैं और वतन वापस आना चाहते हैं.

