BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

LPG सिलेंडर बुक करने के लिए करें एक मिस्ड कॉल, नंबर जारी

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
मेकॉन कॉलोनी के 3000 घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अब लोगों के लिए एलपीजी गैस बुक करना आसान हो गया है. ग्राहक अब सिर्फ एक मिस्ड कॉल से अपना एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) बुक कर सकते हैं. यह सुविधा अभी केवल इंडियन ऑयल की इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इंडेन गैस के ग्राहक अब एलपीजी सिलेंडर रिफिल करने के लिए मिस्ड कॉल देकर बुकिंग करा सकते हैं. इंडियन आयल ने एक बयान में कहा कि अब एलपीजी ग्राहक अपना सिलेंडर भरवाने के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल करके सिलेंडर बुक करा सकते हैं. कंपनी ने कहा कि यह सुविधा लगभग हर जगह उपलब्ध है.

कंपनी ने कहा कि इस सुविधा से ग्राहकों को बुकिंग के लिए कॉल करने में जो समय लगता था, अब उसकी बचत होगी. ग्राहकों को कॉल के लिए कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा. गैस बुक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल करना होगा और आपका सिलेंडर बुक हो जायेगा. इंडियन ऑयल का कहना है कि यह सुविधा उन लोगों और बुजुर्गों को राहत देगी, जो IVRS प्रणाली में खुद को सहज नहीं पाते थे. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में मिस्ड कॉल सुविधा की शुरूआत की.

इस मौके पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दूसरे चरण के वैश्विक स्तर के प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल (ऑक्टेन 100) को भी पेश किया. इंडियन ऑयल का कहना है कि वह इसकी बिक्री XP100 ब्रांड के तहत करेगी. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि गैस एजेंसियां और वितरकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि LPG की डिलिवरी कम से ककम समय में हो जाये. पेट्रोलियम मिनिस्टर ने कहा कि LPG के मामले मे देश ने लंबी यात्रा तय की है. उन्होंने कहा 2014 से पहले एलपीजी कनेक्शन लगभग 13 करोड़ लोगों के पास उपलब्ध थे लेकिन 6 साल में यह 30 करोड़ लोगों तक पहुंच गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आम जनता के लिए 5 जनवरी से फिर खुलेगा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय

Next Post

अर्जुन मुंडा ने बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया

Next Post
सामूहिक विवाह 16 को, अर्जुन मुंडा नवविवाहित जोड़े को देंगे आशीर्वाद

अर्जुन मुंडा ने बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d