BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कार्य-योजना बनाएं: बन्ना गुप्ता

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कार्य-योजना बनाएं: बन्ना गुप्ता

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in Uncategorized
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कार्य-योजना बनाएं: बन्ना गुप्ता

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कार्य-योजना बनाएं: बन्ना गुप्ता

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आज परिसदन में विद्युत समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार जी.एम/सीई, सुधांशु ईएसई उपस्थित थे.
बैठक में मंत्री द्वारा बिजली समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उसके निष्पादन हेतु पदाधिकारियों से विमर्श किया गया एवं उन्होने इसपर अपने सुझाव भी दिए. मंत्री द्वारा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य-योजना बनाने का निर्देश दिया गया. उन्होने कहा कि अभी गर्मी का समय है और इस मौसम में लगातार कदमा, सोनारी, मानगो, आजादनगर आदि क्षेत्र में बिजली के लिए त्राहिमाम हो रहा है जिसको देखते हुए विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को कुछ कार्य सौंपा है, विद्युत विभाग से जुड़े कुछ बड़े कार्य भी करने हैं वहीं कुछ छोटे-छोटे कार्यों के बिना भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है जैसे करीब 225 ट्रांसफॉर्मर में एबी स्वीच नहीं लगा है, इस हेतु प्रस्ताव बनाने को निर्देश द‍िया गया.

तीन दिनों में बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश

मंत्री ने कहा कि तीन दिनों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें, झारखंड की वर्तमान सरकार गरीब हितैशी है, हम इस राज्य को पूंजीपति हितैशी नहीं बनने देंगे। उन्होने कहा कि बड़े बकायेदारों पर विद्युत विभाग सख्ती करे, गरीबों को बिजली भुगतान को लेकर बेवजह परेशान ना करें। मंत्री ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया कि बालिगुमा ग्रीड का कैपेसिटी बढ़ाने का एक प्रस्ताव तैयार कीजिए साथ ही मानगो क्षेत्र में एक सब-स्टेशन हेतु जमीन चिन्हीकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार एवं प्रदीप विश्वकर्मा तथा सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्व बढ़ोतरी को लेकर वित्त मंत्री ने दिए कड़े फैसले के संकेत

Next Post

विधायक ढुल्लू महतो 24 घंटे की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Next Post
विधायक ढुल्लू महतो 24 घंटे की पुलिस हिरासत में भेजा गया

विधायक ढुल्लू महतो 24 घंटे की पुलिस हिरासत में भेजा गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d