रांची: युवाओं से अनुरोध हैं कि मानसिक तनाव में न रहें, भले ये मुश्किल समय हैं लेकिन हम सब मिलकर इससे लड़ेंगे और जीतेंगे भी, हर कोई अपने परिवार से मिलेगा. थोड़ा इंतजार कीजिए, आपके द्वारा उठाया गया एक गलत कदम अपनों को दुखी कर सकता हैं. बस कुछ दिन और फिर सब ठीक हो जाएगा.
इस लॉकडाउन में आप मानसिक तनाव से बचने के लिए किताबों को दोस्त बनाए, महापुरुषों की जीवनी पढ़े, देश और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को पढ़े और जाने, घर में बुजुर्गों की सेवा करें उनका खयाल रखें.
नियमित रूप से पढ़ाई करें, ऑनलाइन काउंसिलिंग की मदद लें, भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें.

