Ranchi:- आज 11 जनवरी 2021 को झारखण्ड छात्र मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष असद टिंकू के नेतृत्व में डोरंडा कॉलेज में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी जी को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बनाएं जाने पर उन्हें फूलो का गुलदस्ता भेंट कर उन्हे बधाई दिए . असद टिंकू ने छात्र हित के वर्तमान समस्याओं से अवगत कराएं .छात्र नेता मो० इरफान ने यूजी व पीजी के छात्रों का चांसलर पोर्टल द्वारा हो रहे समस्याओं को अवगत कराएं . प्राचार्य महोदया ने आश्वस्त किया कि छात्र हित में उचित कार्य करना ही प्राथमिकता रही हैं . और विश्वविद्यालय द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को भी कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों के साथ तथा सभी छात्र संगठनों के सहयोग से छात्र हित व कॉलेज के विकास हेतु आवश्यक कार्य करेंगे .
बधाई देने वालो में छात्र मोर्चा डोरंडा कॉलेज अध्यक्ष अतिकुर रहमान छात्र मोर्चा के सदस्य विवेक कुमार, अयाज जिलानी, अरसलान जावेद आदि छात्र मौजूद थे .
