BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आधुनिक और नई तकनीकों के प्रयोग हेतु किसानों को करें जागरूकः उपविकास आयुक्त

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
आधुनिक और नई तकनीकों के प्रयोग हेतु किसानों को करें जागरूकः उपविकास आयुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपविकास आयुक्त संजय सिन्हा के अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं खाद्य सुरक्षा मिशन एक्सक्यूटिव काउंसिल की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. इस दौरान उपविकास आयुक्त ने किसानो को आधुनिक और नये तकनीकी के माध्यम से खेती करने के दिशा में किये जा रहे कार्यों के साथ किसान परिभ्रमण एवं कृषि के क्षेत्र मेें आत्मा द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने जिला  कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण देते रहे, ताकि किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा सके. साथ हीं प्रशिक्षण देने के उपरांत किसानों द्वारा उन प्रशिक्षणों का प्रयोग कर अपने खेती में कराने हेतु भी समय समय पर सहयोग करते रहे. सबसे महत्वपूर्ण प्रयास करते रहें कि नये तकनीक के माध्यम से किसानों को खेती करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के किसानों को सब्जी के उन्नत खेती एवं नए तकनीकों के माध्यम से सब्जी के पैदावार को बढ़ाने हेतु आई.आई.भी.आर.-वाराणसी भेजा जाएगा. साथ हीं जिले के किसानांे को खेती में सुविधा हो इस हेतु चयनित किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र का भी वितरण किया जाएगा.

समीक्षा के क्रम में उपविकास आयुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण हेतु वैसे किसानों का चयन किया जाए, जो वास्तव में सीखने के इच्छुक हैं, तभी जाकर सही मायने में आत्मा द्वारा संचालित कार्यक्रम का सफल संचालन होगा.

साथ ही कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा कृषि कार्यो को बेहतर और जागरूक करने हेतु योजनाओं के संचालन किया में जे.एस.एल.पी.एस. की सखी दीदीयों की भागीदारी सुनिश्चित करे. ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ योग्य लाभुकों को इन योजनाओं से जोड़ा जा सके.

समीक्षा बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त संजय सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सभी एटीएम, बीटीएम को लक्ष्य दिया जाय एवं उसके अनुरूप उनसे कार्यो का निरीक्षण कराये साथ ही सारे कार्यों का प्रतिवेदन फोटोग्राप्स के साथ विभाग को प्रतिवेदित करें.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि आधारित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार इस तरह से कराया जाय कि इसका लाभ जिले के सभी योग्य किसानों को मिले सके.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन हेतु 72.6161400, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन मोटे अनाज हेतु 13.25 लाख का वित्तीय लक्ष्य एवं भौतिक लक्ष्य देवघर जिला हेतु निर्धारित किया गया है.

उपरोक्त के संबंध में उपविकास आयुक्त द्वारा संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रखंडवाईज कार्य योजना तैयार करते हुए लक्ष्य का शतप्रतिशत पूर्ति किया जाय. आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत देवघर जिलान्तर्गत कुल सरसो बीज का 5697 मिनीकिट एवं तिसी बीज का 200 मिनीकिट का वितरण किया जा चुका है.

इस दौरान बैठक में उपरोक्त के अलावे निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नयनतारा केरकेट्टा, जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश चौधरी, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, सुजनी पी.के. सनिग्रही, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, परियोजना उपनिदेशक आत्मा, कृषि मित्र आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामलीला कमेटी करमा ने धनुष यज्ञ का किया सफल मंचन

Next Post

CMPDI के भू-विज्ञान संग्रहालय में ज्ञान और रूचि का छिपा है खजाना

Next Post
CMPDI के भू-विज्ञान संग्रहालय में ज्ञान और रूचि का छिपा है खजाना

CMPDI के भू-विज्ञान संग्रहालय में ज्ञान और रूचि का छिपा है खजाना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d