BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल संरक्षण के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को करें जागरूक

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
कोरोना संक्रमण को लेकर सैंपल कलेक्शन में लाएं तेजीः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल के विवेक पूर्ण उपयोग का लिया गया शपथ

मेदिनीनगर: पलामू समाहरणालय के सभागार में जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले में युवाओं को जल का व्यर्थ उपयोग बंद करने एवं संरक्षित किए जाने की शपथ दिलाई गयी.

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबंधित नेहरू युवा केंद्र संगठन पलामू द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के तहत कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देते हुए युवाओं को शपथ दिलाया गया.

इस दौरान उपायुक्त शशि रंजन ने नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड समन्वयकों से अपील किया कि वे सभी युवा अपने-अपने प्रखंड के गांव में जल संरक्षण के तहत लोगों को जागरूक एवं जल के संरक्षण की विशेषता को बताए. लोग पानी की हर एक बूंद का संचय करें तथा कैच द रेन अभियान को बढ़ावा दें एवं पानी को एक अनमोल संपदा समझे. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जब पानी की जरूरत अधिक होती है तब इसका एहसास होता है. इसकी एक एक बूंद कीमती है.

उप विकास आयुक्त  शेखर जमुआर ने कहा कि लोगों को पानी का विवेक पूर्ण उपयोग करने हेतु जागरूक करें. घरों में सोक पिट बनवाकर तथा कुआं का निर्माण कर जल का संरक्षण कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि पलामू जिले में जल संरक्षण की काफी जरूरत है. इसके लिए जिला स्तर पर कई जल संरक्षण योजनाओं का संचालन की जा रही है. नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम छः महीने के 2 चरण में संचालित होगा. यह कार्यक्रम पहली चरण जनवरी से मार्च तक तथा दूसरी चरण अप्रैल से जून तक चलाया जाना है.   

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त  शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त  शेखर जमुआर, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक पवन कुमार सहित सभी प्रखंड के नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड समन्वयक, युवा उत्प्रेरक मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धरोहर श्रृंखला की 36वीं कड़ी से वर्तमान पीढ़ियों को कराया गया अवगत

Next Post

उपायुक्त भजंत्री ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Next Post
बाबा बैद्यनाथ की झलक को दर्शाते हुए देवघर एयरपोर्ट परिसर का प्रारूप होगा तैयारः उपायुक्त

उपायुक्त भजंत्री ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d