BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल संरक्षण हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को करें जागरूक

by bnnbharat.com
January 9, 2021
in समाचार
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल के विवेक पूर्ण उपयोग का लिया गया शपथ

पलामू: समाहरणालय के सभागार में जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले में युवाओं को जल का व्यर्थ उपयोग बंद करने एवं संरक्षित किए जाने की शपथ दिलाई गयी. 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबंधित नेहरू युवा केंद्र संगठन पलामू द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के तहत कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देते हुए युवाओं को शपथ दिलाया गया.

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड समन्वयकों से अपील किया कि वे सभी युवा अपने-अपने प्रखंड के गांव में जल संरक्षण के तहत लोगों को जागरूक एवं जल के संरक्षण की विशेषता को बताए. लोग पानी की हर एक बूंद का संचय करें तथा कैच द रेन अभियान को बढ़ावा दें एवं पानी को एक अनमोल संपदा समझे. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जब पानी की जरूरत अधिक होती है तब इसका एहसास होता है. इसकी एक एक बूंद कीमती है.

उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि लोगों को पानी का विवेक पूर्ण उपयोग करने हेतु जागरूक करें. घरों में सोक पिट बनवाकर तथा कुआं का निर्माण कर जल का संरक्षण कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि पलामू जिले में जल संरक्षण की काफी जरूरत है. इसके लिए जिला स्तर पर कई जल संरक्षण योजनाओं का संचालन की जा रही है. नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम छः महीने के 2 चरण में संचालित होगा. यह कार्यक्रम पहली चरण जनवरी से मार्च तक तथा दूसरी चरण अप्रैल से जून तक चलाया जाना है.   

ये लिया गया शपथ

मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं. मैं यह शपथ भी लेता हूं कि मैं जल का समुचित उपयोग करूंगा. पानी की हर एक बूंद का संचयन करूंगा और कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा. मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूंगा और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूंगा. मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने परिवार जनों मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेक उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा. यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं. 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान  उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक पवन कुमार सहित सभी प्रखंड के नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड समन्वयक, युवा उत्प्रेरक मौजूद थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवघर एयरपोर्ट का भव्य प्रारूप करे तैयार: उपायुक्त

Next Post

कर्रा मर्डर मामला: अवैध संबंध छिपाने को लेकर चाची ने की थी हत्या

Next Post
जमीन संबंधी विवाद में 6 लोगों की हत्या

कर्रा मर्डर मामला: अवैध संबंध छिपाने को लेकर चाची ने की थी हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d