BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आवाहन को सफल बनायें: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
March 20, 2020
in Uncategorized
प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आवाहन को सफल बनायें: दीपक प्रकाश

प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आवाहन को सफल बनायें: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस से बचने एवं सजगता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौक से की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शामिल हुए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद रहे. मौके पर प्रकाश ने कहा कि विश्व के 177 देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस को भारत में फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है, सरकारी स्तर पर तमाम उपाय करने के साथ-साथ सरकार लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील कर रही है, जिसे आमजनों को गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए.

दीपक प्रकाश कहा कि इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में इस महामारी से मुकाबला करने के लिए 22 मार्च की सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू का आवाहन किया है, जिससे आमजनों में कोरोना वायरस के खतरे के प्रति सजगता बढ़ सके.

प्रकाश ने आगे कहा कि जनता कर्फ्यू जनता के लिए एवं जनता के द्वारा लगाया गया कर्फ्यू है जिसमें जनता का सहयोग अपेक्षित है, साथ ही साथ मोदी का 22 मार्च को ही शाम 5 बजे से 5 मिनट तक कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल फोर्सेज तथा पुलिसकर्मियों के प्रति अपने घरों से अभिनंदन के आवाह्न को भी उन्होंने एक सह्रदय एवं संवेदनशील कदम बताया. प्रकाश ने झारखंडवासियों से अपील करते हुए कहा की आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य व्यक्ति इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलें.

Also Read This: हेमंत ने अभ्यर्थियों को पिटवाया लाठी से: प्रतुल

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि महामारी बन चुके कोरोना वायरस से दुनिया भर में कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया है, इस विकट परिस्थिति में भाजपा झारखंड सरकार से मांग करती है की रांची के रिम्स, सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी जिला अस्पतालों में उचित संख्या में क्वॉरेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड को जल्द से जल्द तैयार करे तथा डॉक्टरों एवं पारामेडिकल कर्मियों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए जिससे वह इस वैश्विक आपदा से लड़ने योग्य बन सकें.

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की व्यवस्था की जाए जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अस्पतालों को समय समय पर उचित निर्देश दे सकें. साहू ने सभी सफाई कर्मियों एवं सफाई वाहन चलाने वाले कर्मचारियों को मास्क और ग्लव्स भी अविलंब उपलब्ध कराने की झारखंड सरकार से मांग की. उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द यह सभी आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय हमारे समक्ष एक आपात स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

Also Read This: पंचायत सचिव अभ्यर्थियों पर पुलिस ने चलाई लाठियां, कई घायल

इसके पहले प्रकाश ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उनकी सेवा के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा वहां मौजूद आमजनों में मास्क का वितरण भी किया. साथ ही साथ आगामी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रकाश ने रांचीवासियों को शपथपत्र के माध्यम से शपथ भी दिलाई.

जागरूकता अभियान में सुनील साहू, उत्तम यादव, पंकज पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, नितिन घोष, जय प्रकाश यादव, मोनू विश्वकर्मा, सुधा नायक, संजय तिवारी, गोविंदा पासवान, अक्षय कुमार, अभिषेक बंटी यादव, बजरंग गुप्ता, अंकित सिंह, मुन्ना सिंह, सोनू यादव, विकास सिंह, मौसमी सिंह, मीना सिंह, विभा गुप्ता, रश्मि देवी, गीता गुप्ता, देवानंद, रुपेश मिश्रा, अरुण कुमार, निशांत निश्छल आदि मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिजर्व में आये ई रिक्शा को सवारियों ने लूटा

Next Post

सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सजग, बाहरियों पर रखी जा रही पैनी नजर

Next Post
सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सजग, बाहरियों पर रखी जा रही पैनी नजर

सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सजग, बाहरियों पर रखी जा रही पैनी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d