BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी अस्पतालों को भी बनाएं कोविड हॉस्पिटल: CM योगी

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
निजी अस्पतालों को भी बनाएं कोविड हॉस्पिटल: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

UP: कोरोना ने उत्तर प्रदेश में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 15,353 नए मामले सामने आए.

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना महामारी के कुल एक्टिव मामलों में संख्या बढ़कर 71,241 हो गई. सबसे बुरा हाल राजधानी लखनऊ का है, जहां कल करीब साढ़े चार हजार नए केस सामने आए हैं.

यूपी में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए हैं. टीम 11 के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बैठक करते हुए सख्ती का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यूपी में अब 70 फीसदी आरटीपीसीआर जांच हो, गंभीर मरीजों के लिए वर्चुअल आईसीयू से चिकित्सक संवाद करें.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील किया जाए. जनपदों में अधिकारियों के संक्रमित होने की सूचना शासन को दी जाएगी. इसके साथ ही यूपी में कोरोना से निपटने के लिए मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ सीएम योगी की बड़ी बैठक आज शाम को होगी.

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे. अपने-अपने क्षेत्र में टीका उत्सव को लेकर सीएम योगी, मंत्रियों को लक्ष्य देंगे. साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में किस तरीक़े से कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए प्रचार करना है? इस पर आज रणनीति बनेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत ने कुल 28 देशों के साथ किया एयर बबल समझौता

Next Post

सत्येंद्र जैन की अपील, कहा- जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें

Next Post
अगले दो हफ्ते में आ सकता है कोरोना का डाउन ट्रेंड: सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन की अपील, कहा- जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d