BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जन्म-मृत्यु का रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवाना सुनिचित करेंः उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
जन्म-मृत्यु का रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवाना सुनिचित करेंः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार(जन्म-मृत्यु) शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में उपायुक्त ने जिले में (जन्म-मृत्यु) के शत-प्रतिशत ऑनलाइन निबंधन कराने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक जन्म मृत्यु की घटनाओं की सीआरएस  सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन निबंधन करने का निर्देश दिया.उन्होंने सहायक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण निबंधन इकाइयों में (जन्म- मृत्यु)का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना  सुनिश्चित करें.बैठक में उपायुक्त ने ऑनलाइन (जन्म-मृत्यु)रजिस्ट्रेशन में आ रही कठिनाइयों के बारे में चर्चा करते हुए अस्पतालों को मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु के कारणों का प्रपत्र के टेबल नौ में रिपोर्ट करने को लेकर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी को निर्देशित किया.

वहीं बैठक में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार पांडेय ने उपायुक्त को बताया कि निजी अस्पतालों में हो रहे जन्म एवं मृत्यु की जानकारी सही समय पर नहीं मिल पारहा है जिस वजह से भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जिले में संचालित निजी अस्पतालों की सूची सांख्यिकी विभाग को उपलब्ध कराते हुए सांख्यिकी  पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बात कही.

बैठक में उपायुक्त ने सहायक  सांख्यिकी पदाधिकारी को पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के कार्यान्वयन में तेजी लाने की बात कही.उन्होंने कहा कि अगली बैठक में जिले में हो रही जन्म एवं मृत्यु की समीक्षा पंचयात वार की जायेगी.

इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने  जिला शिक्षा पदाधिकारी से बच्चों के एडमिशन के दौरान ही जन्म प्रमाण पत्र लेने को आवश्यक बताया.इस बाबत उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालय के प्राचार्ययों को  निर्देशित करने की बात कही.

बैठक में सदर एसडीओ अजय सिंह बड़ाइक,उप नगर आयुक्त शैलेश सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी व आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विकास कार्यों से ही बदलेगी पलामू की तस्वीरः आयुक्त

Next Post

मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप करें प्रदर्शन- उपायुक्त

Next Post
मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप करें प्रदर्शन- उपायुक्त

मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप करें प्रदर्शन- उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d