सिमडेगा:- जिले के भारतीय जनता पार्टी केरसई मंडल कार्यसमिति की बैठक केरसई नगर भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मांगीलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें फरवरी माह से प्रत्येक बूथ में बैठक कर संगठन को मजबूत किया जाएगा.वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा, उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में अपनी पार्टी से जुड़े ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार जीत कर आए यह प्रयास करें.इससे हमारे संगठन को भी लाभ होगा एवं आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी को भी मजबूती मिलेगी.कार्यकर्ताओं को बसंत साहू सुरेश प्रसाद एवं धनेश्वरी देवी ने भी संबोधित किया, बैठक का संचालन महामंत्री प्रभु माझी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद ने किया.बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. साथ ही भाजपा विधायक दल के नेता एवं प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के जन्मदिन पर लड्डू वितरण कर जन्मदिन मनाया गया.मौके पर रामविलास राणा कैलास मेहर गौरी शंकर दास अजय झा श्रद्धानंद बड़ाइक पीटर कुल्लू दिलीप बड़ाइक भीखू प्रसाद शंकर प्रसाद श्याम प्रसाद प्रमोद प्रसाद बालकिसुन मांझी सुरेंद्र बड़ाइक दसरू सिंह बसंती बाई विजयन्ती एक्का सत्यबाला देवी सहित बूथ के कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

