BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनायें पार्टी के कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि- दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in समाचार
कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनायें पार्टी के कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि- दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

सेवा ही संगठन के साथ वसुधैव कुटुंबकम मंत्र हो रहा साकार…डॉ अनिल जैन

प्रदेश भर के भाजपा  कार्यकर्ता,पदाधिकारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में अपनी जान की बाजी लगाकर गरीबों, जरूरतमंदों,असहायों का बढ़चढ़कर सहयोग किया ,भोजन,अनाज,दवाइयां,मास्क,सैनिटाइजर,बांटे, राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों की मदद की,कोरेन्टीन सेंटर और अस्पतालों में सेवा की उसी तर्ज पर विश्व के सबसे बड़े और सस्ते टीकाकरण अभियान को भी पूरी तरह सफल बनाएंगे,यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कही. श्री प्रकाश आज प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे.

श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं केलिये संगठन सेवा का माध्यम है. यह मंत्र है जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगातार जीवन मे उतारने का सार्थक प्रयास किया है.

श्री प्रकाश ने कहा कि कोरोना वायरस को हराने केलिये टीकाकरण अभियान को जन जन तक पहुचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता है.

जिसप्रकार से देश भर के लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भरोसा जताया है जिसने विश्व समुदाय को भारत की ताकत से परिचित कराया है.

श्री प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता  और टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अनिल जैन  ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा और सस्ता कोविड..19टीकाकरण अभियान चल रहा है. 2करोड़ से अधिक लोगों ने टीका लगवा लिया है.भारत के वैज्ञानिक बधाई और प्रशंसा के हकदार हैं जिनके प्रयासों से आज भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र चरितार्थ करते हुए विश्व के 47 देशों को वैक्सीन भेजी है.

डॉ जैन ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आह्वान पर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने एवं जन जन तक पहुचाने केलिये पार्टी के कार्यकर्ता,मंडल से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता पार्टी के सभी मंडलों में हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण में सहयोग करेंगे. CoWIN ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगे,वरिष्ठ नागरिक एवम बीमार व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र ले जाने एवम घर पहुचाने में मदद करेंगे,लोगो के बीच टीकाकरण केलिये जनजागरण अभियान चलाएंगे.

 कहा कि इस अभियान में पार्टी के आईटी टीम की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित कराई जाएगी. साथ ही अभियान को सफल बनाने केलिये पार्टी के सांसद ,विधायक ,नगरपालिका,नगरनिगम,ज़िला परिषद,पंचायत प्रतिनिधियों  को बढ़चढ़कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है.

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक चोरी नहीं आपसी विवाद के कारण सचिन की हुई है हत्या, ट्रक चोरी का केस तक नहीं है दर्ज, मालिक भी है फरार

Next Post

BCCL कर्मी की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश

Next Post
BCCL कर्मी की  फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश

BCCL कर्मी की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d