BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन से बाहर जा रहे उद्योगों को आकर्षित करने के लिए खुद को बनाएं बेहतर: नितिन गडकरी

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
चीन से बाहर जा रहे उद्योगों को आकर्षित करने के लिए खुद को बनाएं बेहतर: नितिन गडकरी

चीन से बाहर जा रहे उद्योगों को आकर्षित करने के लिए खुद को बनाएं बेहतर: नितिन गडकरी

Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर के कारोबारी चीन से बाहर निकलना चाहते हैं और उनके निवेश को आकर्षित करने के लिए भारतीय उद्योगों को खुद को बेहतर बनाने की जरूरत है. उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते चीन के खिलाफ बढ़ती ”घृणा” से फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया.

एमएसएमई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने फिक्की महिला संगठन के सदस्यों से एक वेबवार्ता के दौरान कहा कि एक अन्य बड़े राहत पैकेज के सिफारिश प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से की गई है और उन्हें जल्द ही इस बारे में घोषणा की उम्मीद है. गडकरी ने विश्वास जताया कि 25 लाख एमएसएमई का इस साल के अंत तक पुनर्गठन किया जाएगा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण पुनर्गठन योजना को 31 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है. गडकरी ने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों के बड़े उद्योग चीन के साथ व्यापार नहीं करना चाहते हैं और अपने कारोबार को वहां से बाहर ले जाना चाहते हैं. उन्हें इसे भारतीय उद्योग और उद्यमियों के लिए ”सुनहरा अवसर” बताया.

इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि देश के कई शहरों में स्थिति गंभीर है. दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसे कई शहरों में आज भी समस्या विकट है. रेड जोन में हमें संभल कर चलना होगा. यह बात भी है कि इस दौरान केंद्र सरकार ने कई चीजों में छूट भी दी. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे उद्योग धंधे भी शुरू हो गए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग शुरू हो गए हैं.

नितिन गडकरी ने कहा कि सभी के हितों की रक्षा करते हुए आगे जाएंगे. धीरे- धीरे उद्योगों में काम शुरू हो रहा है और इसमें हम सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार लोगों का ध्यान रख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए अनाज के बड़े भंडार खोल दिए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मशहूर पॉप सिंगर मैडोना में मिली कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Next Post

Breaking : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 115

Next Post
Breaking : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव  मरीजों की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 115

Breaking : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, झारखंड में कुल संख्या हुई 115

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d