रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले माटीपुत्र वीर शहीद सुनील महतो के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान, अस्तित्व और अस्मिता के लिए जीवन न्योछावर करने वाले वीर सपूत के शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को संघर्ष के लिए एकजुट करने वाले वीर शहीद सुनील महतो का स्थान सदैव हम सभी के दिल में है. अलग झारखंड राज्य को अस्तित्व दिलाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है. हमें वीर शहीद सुनील महतो के सपनों का झारखंड बनाना है.

