BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘Work From Home’ को स्थायी बनाना, मानसिक स्वास्थ्य के लिए है खतरा: सत्य नडेला

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in समाचार
‘Work From Home’ को स्थायी बनाना, मानसिक स्वास्थ्य के लिए है खतरा: सत्य नडेला

'Work From Home' को स्थायी बनाना, मानसिक स्वास्थ्य के लिए है खतरा: सत्य नडेला

Share on FacebookShare on Twitter

सैन फ्रांसिस्को: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने चेतावनी दी है कि घर में रहकर काम (वर्क फ्रॉर्म होम) को स्थायी बनाने से श्रमिकों के सामाजिक संपर्क और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वर्चुअल वीडियो कॉल इन-पर्सन बैठकों की जगह नहीं ले सकती.

दरअसलस विश्व के विभिन्न देशों में चल रहे राष्ट्रव्यापी बंद को देखते हुए काफी निजी कंपनियों ने वर्क फ्रॉर्म होम की शुरुआत की है.

ट्विटर जैसी कुछ तकनीकी कंपनियां अपने कर्मचारियों को हमेशा के लिए घर से काम कराना पसंद कर रही हैं. इस पर नडेला ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इससे कर्मचारियों पर गंभीर परिणाम की संभावना जताई है.

नडेला का मानना है कि आज की परिस्थिति में हम एक उलझन सुलझाने के लिए नई उलझन से रूबरू हो रहे हैं. अधिक काम या परेशानी का बोझ कैसा होता है? मानसिक स्वास्थ्य कैसा हो जाता है? ऐसे में सामुदायों का क्या स्वरूप हो और संपर्क के सूत्र क्या हों? मुझे ऐसा लगता है कि मौजूदा हालात में दफ्तर से दूर रहकर काम करते हुए हम उन तमाम सामाजिक एवं पारस्परिक पूंजी को लुटा रहे हैं, जो हमने सामान्य परिस्थिति में जमा की थीं. अब हमारे सामने उपाय क्या हैं?

ट्विटर ने अपने स्टाफ को हमेशा के लिए घर से काम करने का विकल्प दिया है. ट्विटर के कर्मचारी कोविड-19 के खत्म होने के बाद भी घर से काम कर सकेंगे. नडेला की टिप्पणी ट्विटर के इस बयान के बाद आई है.

वहीं फेसबुक, अल्फाबेट (गूगल) और कुछ अन्य कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को साल के अंत तक घर से काम करने के लिए कहा है.

माइक्रोसॉफ्ट ने घर से काम करने की अपनी नीति को कम से कम अक्टूबर तक बढ़ा दिया है.

इस साल तकनीकी दिग्गज के शेयर की कीमतों में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है और कंपनी के पास लगभग 140 अरब डॉलर की नकदी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेडिकल टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा स्वास्थ्य जांच

Next Post

चक्रवात को लेकर PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Next Post
चक्रवात को लेकर PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

चक्रवात को लेकर PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d