BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मालाबार नौसेना अभ्यास शुरू, बढ़ेगी चीन की चिंता 4 चार देश दिखाएंगे अपनी ताकत

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
मालाबार नौसेना अभ्यास शुरू, बढ़ेगी चीन की चिंता 4 चार देश दिखाएंगे अपनी ताकत
Share on FacebookShare on Twitter

विशाखापट्टनम: मंगलवार से पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के मालाबार नौसेना अभ्यास का पहले चरण शुरू हो गया है. पहला चरण बंगाल की खाड़ी में विशाखापट्टनम से शुरू हो रहा है. यह अभ्यास इन चारों देशों के बीच रणनीतिक संबंध को दर्शाता है.

यह अभ्यास तीन दिन तक चलेगा और शुक्रवार को खत्म होगा. इन चारों देशों के नौसेना अभ्यास का दूसरा चरण 17-20 नवंबर के बीच अरब सागर में शुरू होगा. पिछले हफ्ते भारत ने यह घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया भी इस अभ्यास का हिस्सा होगा, जिस पर अमेरिका ने सहमति जताई थी.

क्वाड सदस्य राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की टोक्यो में बैठक के दो हफ्ते बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया था. जापान में हुई इस बैठक में चारों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत बातचीत की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में जटिल और अत्याधुनिक नौसेना अभ्यास होंगे. 

इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी या हवाई युद्ध रोधी अभियान होंगे. इसके अलावा हथियारों से फायरिंग का भी अभ्यास किया जाएगा. मालाबार अभ्यास 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच हिंद महासागर में एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था. बाद में, 2015 में जापान इसका स्थायी सदस्य बना. 

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, समुद्र तटीय गश्ती नौका सुकन्या, जहाजों के बेड़े को सहायता पहुंचाने वाले पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज को शामिल करेगी. चीन की बढ़ती आक्रामकता को देखने के लिए अमेरिका सुरक्षा के तौर पर क्वाड का समर्थन कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM नीतीश, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने किया मतदान

Next Post

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 100 अंक उछला

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 100 अंक उछला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d