BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उम्र को मात देती मलाइका अरोड़ा आज भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अवतार

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
उम्र को मात देती मलाइका अरोड़ा आज भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अवतार
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज और फिटनेस के लिए जानी जाती है. मलाइका आज 46 साल की है और कुछ दिनों में वो 47 साल की होने जा रही हैं. लेकिन उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि मलाइका की उम्र 46 साल होगी. उन्हें देखकर लगता है कि मलाइका आज भी 27 साल की हैं. मलाइका का जन्म 23 अक्तूबर 1973 को हुआ था. मलाइका एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक डांसर, मॉडल और वीजे भी हैं.

मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल ही की थी. इसके बाद वो वीजे, अभिनेत्री और डांसर भी बन गईं. मलाइका 1998 में ‘गुड़ नाल इश्क मिठां’ गाने में नजर आई थीं. इसके बाद वो कई फिल्मों में भी नजर आईं. हालांकि मलाइका को बतौर अभिनेत्री कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई. लेकिन वो अपने डांस नंबर्स के लिए हमेशा चर्चाओं में रही हैं.

1998 में ही मलाइका का ‘चल छैंय्या’ गाना खूब फेमस हुआ था. ये गाना आज भी लोगों को खूब पसंद आता है.य इस गाने में मलाइका, शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं. दोनों ने चलती ट्रेन में डांस कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद लगातार मलाइका अपने करियर में आगे बढ़ती गईं. मलाइका, खान परिवार की बड़ी बहू भी रह चुकी हैं. उन्होंने 1998 में सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी.

शादी के करीब 20 साल बाद दोनों के बीच अनबन हुई और दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया. मलाइका और अरबाज की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था. दोनों को देख कभी ऐसा लगा ही नहीं कि दोनों के बीच कभी कोई अनबन हुई है. मलाइका अपने फैशन और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी चर्चाओं का हिस्सा रहती हैं. मलाइका की दिलकश अदाएं और उनका अंदाज लोगों को खूब भाता है.

इन दिनों मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक साथ देखा जाता है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन जिस तरह से दोनों हमेशा एक साथ नजर आते हैं, उसे देख यही कयास लगाए जाते रहते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. खबरें तो ऐसी भी थीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं. लेकिन ये महज कोरी अफवाह साबित हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और दस्ताने के साथ मनाएं नवरात्रि: करन आनंद

Next Post

Update: शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर हटाया गया

Next Post
Update: शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर हटाया गया

Update: शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर हटाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d